दमोह: नॉन इंटरकॉलिंग कार्य के चलते रद्द की गई 5 ट्रेनों को कुंडलपुर में आयोजित कार्यक्रम के चलते रेलवे ने किया पुनः बहाल
Damoh, Damoh | Apr 12, 2024 दमोह जबलपुर रेल खंड के द्वारा दमोह जबलपुर कटनी रेलखंड के बीच चल रहे अधोसंरचना नॉन इंटरकॉलिंग कार्य के चलते 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। वहीं कुंडलपुर में आयोजित आचार्य श्री के पदारोहण कार्यक्रम व मैहर में चल रहे नवरात्रि मेला उत्सव को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल से रद्द की जाने वाली ट्रेनों को पुनः बहल कर दिया गया है।