अडकी: तैमारा में सरना घेराबंदी और अमनबुरू में आवासीय विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास
आज शुक्रवार को तैमारा में सरना घेराबंदी एवं अमनबुरू में अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा के द्वारा शिलान्यास किया गया । इस दौरान लोगों के द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया । मौके पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे । यह जानकारी आज शुक्रवार को शाम 4:30 बजे दी गई ।