शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को अभिरक्षा में लेकर बरामद की चोरी की बाइक
Shamli, Shamli | Jun 17, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 5 मई को कैराना पुलिस ने लिलौन निवासी नदीम नाम के वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि वाहन चोर को अभिरक्षा में लाकर उसकी निशानदेही पर 28 अप्रैल को शामली कोतवाली क्षेत्र से चोरी स्पलेंडर प्लस बाइक को बरामद किया है। पंसारियान निवासी सावेज ने वाहन चोरी का केस दर्ज कराया था।