भुसावर: भुसावर में 3 जून को 5 घंटे बिजली कटौती, सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद
भुसावर। विद्युत तंत्र के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 3 जून बुधवार को भुसावर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एईएन जेवीएनएल वैर हरदेव कुलदीप ने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन के 11 केवी क्रेशर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 5 घंटे कटौती होगी।