गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नॉर्मल चौकी के पास स्थित एक वेल्डिंग के दुकान के सामने खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी के एक पार्ट को वेल्डिंग करके जोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी लगते ही स्कूटी भड़क उठी और देखते ही देखते आग तेज हो गई।आग लगते ही मौके पर मौजूद लोग घबरा गए।