दमोह: दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर अभाना के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
Damoh, Damoh | Jun 25, 2026 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक मदद के बाद जिला अस्पताल रेफर कराया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। टक्कर के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घायलों की पहचान व घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।