बखरी: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बखरी बाजार में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बखरी बाजार में पुलिस पदाधिकारी ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया।इसका नेतृत्व बखरी के एसडीपीओ कुंदन कुमार ने किया। पुलिस पदाधिकारी ने बाजार के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अफवाह फैलाने वाले पर ध्यान नहीं देने की बात की।