बांका: धावाटांड़ गांव में दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 28, 2026 धावाटांड़ गांव में दीवाल गिरने से एक 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार धावाटांड़ गांव निवासी सुनील राय की पुत्री इशिका कुमारी घर के बाहर खेल रही थी।इस दौरान एक दीवाल टूटकर उसके शरीर पर गिर गया जिससे वह जख्मी हो गई।