बीना: कांग्रेस ने फल व सब्जी विक्रेताओं के साथ नगरपालिका में किया प्रदर्शन, स्थाई व्यवस्था की मांग
Bina, Sagar | Apr 18, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा बजरिया क्षेत्र में में सड़क किनारे सब्जी एवं फल ठेले दुकानदारों को ब्रिज के नीचे शिफ्ट किया था। लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचने की वजह से कई दुकानदार सड़क किनारे सब्जी फल ठेले लगाकर व्यवसाय कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका कार्रवाई कर रही थी। जिसको लेकर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।