धनौरा: बछरायूं गांव ढयौटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की चोरी
बछरायूं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ढयौटी में चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोरों ने पीएचसी के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा। रोजाना की तरह जब पीएचसी के स्वीपर मनोज कुमार सुबह अस्पताल खोलने।