पट्टी: लाला बाजार के पास नई बस्ती में घुसे 6 हमलावरों में से 2 को ग्रामीणों ने दौड़कर पेड़ से बांधकर पीटा, 4 फरार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लाला बाजार के पास स्थित नई बस्ती निवासी गुड्डू हरिजन के लड़के से एक युवक से फोन पर गाली गलौज हो गई थी। शनिवार की सुबह आरोपी युवक दो बाइक से 6 साथियों को लेकर गुड्डू हरिजन के घर जा पहुंचा घर में घुसकर उसके बेटे को तलाशने लगे। तब तक गुड्डू के परिवार के लोग गुहार लगा दी। बस्ती के लोग लाठी डंडा लेकर हमलावरों को दौड़ा लिया।