कर्वी: किहुनिया गांव के ग्रामीणों का आरोप, PWD के ठेकेदार अवैध तरीके से राजस्व के पत्थरों को तोड़कर साइड वाल का कर रहा निर्माण
रविवार दोपहर 1 बजे मानिकपुर–सतना मुख्य मार्ग पर किहुनिया मोड़ में ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि नमामि गंगे की पाइपलाइन से निकले बड़े पत्थरों को तोड़कर सड़क किनारे निर्माण में अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले भी घटिया पुलिया निर्माण का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।