खुरई: बांगची निवासी ग्रामीण से ₹16 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Khurai, Sagar | Sep 16, 2025 मंगलवार शाम 4 बजे बांगची निवासी हरजू अहिरवार ने खुरई एसडीएम से आवेदन करके गुहार लगाई है कि उसकी रकम वापिस दिलाई जाये, दरअसल मालथोन निवासी रानू सिंघई ने पट्टे की जमीन कम कीमत में दिलाने का झांसा देकर उससे कई बार में कुल 16.55 लाख रु ले लिए, न तो उसने जमीन दिलाई न ही पैसे वापिस किये, ऐसे कई लोगो की रिपोर्ट पर वह जेल में है, लेकिन पैसा वापिस नहीं मिल रहा है।