खुरई: सागरनाका चौराहे पर कार ने बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मंदिर से टकराई, बाइक सवार और रिक्शा चालक घायल
Khurai, Sagar | Sep 16, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सागर की ओर से आ रही एक कार सागर नाका चौराहे पर एक बाइक और ई रिक्शा को टक्कर मारती हुई संत रवि दास मंदिर से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार और रिक्शा चालक घायल हो गए, कार सवारों ने ही घायलों को खुरई अस्पताल पहुंचाया, सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच प्रारम्भ कर दी।