अकबरपुर: माती रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ विशेष 'वामा वेलनेस कैम्प', होम्योपैथिक परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में व अध्यक्षा वामा सारथी सुरभि पाण्डेय के नेतृत्व में आयुष विभाग के सहयोग से होम्योपैथी चिकित्सा कैंप का आयोजन माती रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में किया गया । जिसमें उपस्थित चिकित्सक डॉ0 प्रभा राजकीय होम्योपपैथिक चिकित्सालय भेवान, कानपुर देहात व उनकी टीम ने बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।