सहारनपुर: विधायक आशु मलिक का पशु प्रेम आया सामने, पैतृक गांव में पशुओं की सेवा करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहारनपुर देहात विधानसभा से विधायक आशु मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक अपने पैतृक गांव में पशुओं की सेवा करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।