सैदपुर: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी दर्दनाक हादसों की बड़ी वजह, दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद मची भारी चीख-पुकार के बीच सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।