खतौली: मंसूरपुर थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना मंसूरपुर पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार दोपहर 3:00 के करीब गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत फरार आरोपी साइन उर्फ भूरा को संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है