गोरखपुर के पाली सहजनवा थाना क्षेत्र के नेवास गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नेवास निवासी 40 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है, जो मटेलू साहनी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, मंजू देवी अपने घर पर मृत पाई गईं।