चित्रकूट- झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी है। जिले के पहाड़ी ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं। मतदान केंद्र के बाहर दोनों दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बस्तों पर मौजूद हैं और मतदाताओं से संपर्क करते दिखाई दे रहे हैं।