कैराना: कैराना के तितरवाड़ा गांव में घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 11, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी सादा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि रंजिश के चलते महिला समेत सात लोगों ने घर में घुसकर लाठी—डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण उसका पुत्र जावेद, पुत्री सना व पत्नी सलमो घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।