गभाना: पिसावा के शेरपुर में सर्पदंश से डेढ़ वर्षीय बच्ची की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पिसावा क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिसके बाद इलाज के लिए परिजन रातभर उसे बचाने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन जिंदगी की जंग में मासूम हार गई। जानकारी के अनुसार शेरपुर निवासी शिवम की डेढ़ वर्षीय बेटी पलक रविवार शाम करीब 6 बजे घर के आंगन में खेल रही थी