रॉबर्ट्सगंज: रामपुर बरकोनिया के भीखमपुर में नाले के तेज बहाव में बहकर बालक की हुई मौत,परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखमपुर में नाले के तेज बहाव में एके दसवर्षीय बालक बह गया,शुक्रवार सुबह बालक का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर ही बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार अमित कुमार उम्र 10 वर्ष पुत्र मुकेश घर के पास ही खेल रहा था घर के पास ही पहाड़ी नाला गुजरता है,जिसमें बारिश का पानी अचानक तेज बहाव से आया जिसमें बालक बह गया था जिससे उसकी मौत हो गयी।