चूरू: चूरू के डाइट में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का शुभारंभ, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ
Churu, Churu | Sep 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संस्कृत शिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य डॉ. गोविन्द सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण में राठौड़ ने भाषा शिक्षण की महता पर प्रकाश डाला।