चंदेरी: चंदेरी पुलिस ने मेला ग्राउंड में कच्ची शराब बेचने पर 40 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार चन्देरी पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि चन्देरी मेला ग्राउंड में कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से चन्देरी निवासी भगवान सिंह आदिवासी उम्र 40 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।