बदायूं: वनकोटा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने किसान को गोली मारी, जिला अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 17, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गरूईया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह खेती बाड़ी का कार्य करते थे। वह वनकोटा गांव में डनलप का टायर पड़वाने बाइक से गए थे। कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के वनकोटा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दिलीप सिंह के गोली मार दी। जिला अस्पताल में दिलीप सिंह की मौत हो गई।