पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में बेटे ने रुपए की लालच में पिता पर चाकू से जानलेवा हमला किया, पिता को जीएमसएच में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jul 12, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के नया टोला मिल्की में बीती रात एक बेटे ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 60 वर्षीय शेख फरमान को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल शेख फरमान ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है उन्होंने जमीन बेचकर बेटे को 7 लाख रूपये दिए थे लेकिन वह और पैसे की मांग कर रहा था उसने चाकू मार कर उनको घायल कर दिया