भिनाय: सदर थाना पुलिस ने नसीराबाद और DST की संयुक्त कार्रवाई में 44KG 640 ग्राम डोडा पोस्त सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, कार जब्त
Bhinay, Ajmer | Jul 5, 2026 जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना नसीराबाद सदर ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।टीम ने 44 किलो 640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त,एक एसेंट कार सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत 6 लाख 57 हजार रुपये बताई जा रही है।थानाधिकारी ने रविवार रात 8 बजे जानकारी दी।