पत्थलगांव: पत्थलगांव में घर में घुसा विशाल नाग, स्नैक रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित निकाला
पत्थलगांव नगर के प्रेमनगर मोहल्ले में शनिवार को गजराज चौहान के घर में एक विशाल नाग सांप घुस जाने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घर में सांप दिखाई देते ही परिजनों ने तत्काल स्नैक रेस्क्यू टीम के सदस्य बबलू तिवारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बबलू तिवारी ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नाग को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया क