सुसनेर: बामनियाखेड़ी में पलटी टेक्टर-ट्रॉली, ग्रामीणों ने की रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग
ग्राम बामनियाखेड़ी में किसानों के खेतों पर जाने वाले रास्ते पर लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है जिस पर टेक्टर ट्रॉली पलट गई है। इसमे एक बच्चे को मामूली चोटें भी आई है। आज सोमवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने वीडियो भेजा है। जिसमे बताया गया कि मार्ग पर अतिक्रमण होने के चलते रास्ता काफी संकरा हो गया है। इस वजह से वाहनों के साथ ही ग्रामीणो को भी परेशानी हो रही है।