कसडोल: देवरुंग स्कूल के प्रधानपाठक को बीईओ का नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब, 15 छात्रों पर 4 शिक्षकों के मामले में बढ़ा विवाद
कसडोल विकासखंड के देवरुंग स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद ध्रुव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरुंग के प्रधानपाठक राधेश्याम पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।