हुज़ूर: निशातपुरा थाना इलाके में एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ किराना दुकान में ज्यादती की हुई कोशिश, पुलिस ने की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली मंदबुद्धि 16 वर्षीय किशोरी के साथ किराना दुकान में ज्यादती की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात को वृद्ध दुकान संचालक ने अंजाम दिया है। रहवासियों ने आरोपी को किशोरी के साथ अश्लील हरकते करते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।