चौपारण: चौपारण जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: नींबू विक्रेता की ट्रक की चपेट में आने से मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बजरंग टोला निवासी रितलाल साहू की मौत हो गई। वह चौपारण बाजार में नींबू बेचने का काम करते थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय यादव ने लोगों को समझाकर शव हटवाया और यातायात बहाल कराया। वहीं, चौपारण थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले