हज़ारीबाग: नगर आयुक्त ने बताया: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
हजारीबाग में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन! सीसीआर कंट्रोल रूम से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगी कई अस्थायी दुकानें हटाई गईं। दुकानदारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बड़े अतिक्रमणकारियों पर भी समान कार्रवाई की मांग की। नगर निगम ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नियमों के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।