बेगुं: राजगढ़ में जगन्नाथ महाराज के वार्षिक मेले की तैयारियां तेज, 15 जुलाई को होंगे दिव्य दर्शन
कस्बा। भगवान जगन्नाथ महाराज के वार्षिक मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। प्रशासन और मंदिर कमेटी ने कमर कस ली है। मेला ग्राउंड में फारुख खान द्वारा विशाल नाव और विभिन्न झूले लगाने का काम तेजी से चल रहा है। चौपड़ बाजार स्थित मंदिर के सेवादारों ने बताया 15 जुलाई को कार्यक्रम शुरू होंगे।