बरवाडीह: संत क्लेरेट स्कूल का शानदार परिणाम, आईसीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, चिराग वर्मा अव्वल रहे
बरवाडीह प्रखंड के लेदगाई स्थित संत क्लेरेट स्कूल ने आईसीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष कुल 44 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे।विद्यालय के चिराग वर्मा ने 87.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।