अरवल के आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिला अंतर्गत अलग-अलग प्रखंडों के विभिन्न बैंकों में पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा जांच की जा रही है। बैंकों के अलावा एटीएम की भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बैंक परिसर व आस-पास कोई भी घटना ना हो इसलिए लगातार पुलिस निरीक्षण कर रही है।