अंबिकापुर: राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 26 मई 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा।