जशपुर: जशपुर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक रायमुनी भगत ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
जशपुर जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय जशपुर से किया गया। विधायक रायमुनी भगत ने नवजात बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। जशपुर जनसम्पर्क से रविवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य