भरतपुर की एकता बिहार कॉलोनी और टोंटपुर गांव के बीच 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण उनकी निजी जमीन पर किया जा रहा है। विरोध के चलते मौके पर चल रहा निर्माण कार्य रोक दिया गया है।