बरियातु: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: सात लाभुकों को मिले 3 हज़ार ब्रॉयलर चूजे
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गुरुवार को बारियातू स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्रॉयलर मुर्गी चूजों का वितरण किया गया। जिसका वितरण विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे एवं सहायक बिनोद बैठा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को चूजे, दाना एवं दवा उपलब्ध कराया।