डुमरांव: कोरानसराय पुलिस का फ्लैग मार्च, वाहन जांच में ₹32000 जुर्माना वसूला, विधानसभा चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ी
Dumraon, Buxar | Oct 23, 2025 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरानसराय थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला और व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ। पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी फ्लैग मार्च में शामिल रही।