छतरपुर नगर: सुरानी के सुरेंद्र सिंह की मौत पर करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, एसपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
छतरपुर के सरानी गांव के सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। करणी सेना ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के बयान संगठन की मौजूदगी में दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है, जबकि करणी सेना ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन होगा।