मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, कचहरी गेट के सामने दुकान में ताले तोड़कर हुई चोरी, पुलिस गश्त की पोल खुली
मऊरानीपुर में कचहरी परिसर के सामने स्थित एक ऑनलाइन व गुटखा दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर ऑनलाइन सामान, जरूरी कागजात, गुटखा-बीड़ी-सिगरेट और करीब ढाई से तीन हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह दुकान संचालक सत्यम पांडे जब दुकान खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कचहरी परिसर क