गड़हनी: गड़हनी क्षेत्र में बाइक और मोबाइल छिनतई से ग्रामीणों में दहशत
गड़हनी क्षेत्र में आए दिन छिनतई की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। अभी 20 मई को गड़हनी पड़रिया रोड में काउप निवासी से बाइक छीन लिया गया था लेकिन चैन टूट गया जिसके कारण सुअरी गांव के पास चोर बाइक छोड़ फरार हो गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा शनिवार शाम 5 बजे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने सनहा दर्ज किया है।