गोरखपुर: रामगढ़ताल में कूदकर टेलर मास्टर ने दी जान, अर्थी उठने पर घर में मची चीख-पुकार, बच्चे मां से बोले- पापा अब कब आएंगे
रामगढ़ताल में 36 वर्षीय रोहित साहनी ने कूदकर सुसाइड किया था।पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी मे डूबने से आई है।जबकि घरवाले रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।देर शाम टेलर मास्टर का शव पोस्टमार्टम के बाद मोहद्दीपुर स्थित घर पहुंचा।जहां चीख पुकार मच गई। शव को पकड़कर पत्नी पिंकी रोती रहीं।अर्थी उठी तो दो बेटे रोहन और साहिल ने मां से पूछा कि पापा कब आएंगे।