बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय से डायल 112 की गाड़ी और वज्र वाहन को रवाना किया
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस डायल 112 की 01 गाड़ी व एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।