अंबिकापुर: नेशनल हाईवे-43 बतौली शांतिपारा मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा नेता की मौत
अंबिकापुर रायगढ़ NH 43 बतौली शांतिपारा मुख्य मार्ग में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाजपा नेता को जोरदार ठोकर मार दी। वाहन के नीचे फसने से वाहन ने 20 मीटर तक भाजपा नेता को घसीटा जिससे भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगलदास गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उनकी मौत हो गई घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश है।