फुल्लीडूमर: पूरनाटिल्हा गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने शराब कारोबारी दंपति को 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पूरनाटिल्हा गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी दंपति सुरेश दास एवं उसकी पत्नी उसमी देवी को 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थाना के एसआई बलवीर विलक्षण एवं सतीश कुमार ने घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के एक डब्बे में 5 लीटर देसी महुआ शराब मिलने पर दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दंपति को जेल भेज दिया।