#एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर में खड़ी एक कार, एक थ्री-व्हीलर, दो बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई। मकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
#Etah #EtahNews #BreakingNews #Fire #FireIncident #UPNews #UttarPradesh #Agnikand #FireBrigade #Police #ViralNews #HindiNews #TrendingNews #NewsUpdate #viralhashtagsforinstagramreels
Budaun, Budaun | Jul 9, 2026